दहशत और आतंक का पर्याय बन चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक नया फरमान जारी करते हुए कहा है कि गैर मुस्लिम महिलाओं संग सेक्स करना जायज है। सुन्नी जिहादी संगठन आईएसआईएस ने गैर मुस्लिम महिलाओं को बंधक बनाने और उनके साथ सेक्स करने को जायज ठहराया है।
यह कट्टरवादी संगठन अपने इस इरादे को पूरा करने के लिए छोटी नाबालिग बच्चियों को भी नहीं बख्शता है। खुले आम महिलाओं की बोली लगाना, उनकी खरीद-फरोख्त करना और उनके साथ बलात्कार करना इस संगठन के लिए बहुत आम बात हो गई है। आईएसआईएस अपना यह नया फरमान पर्चों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहा है।
आईएसआईएस इराक के शहर मोसुल में 'महिला बंदियों और उनकी स्वतंत्रता पर सवाल-जवाब' वाले शीर्षक संबंधी पर्चों को वितरित करवा रहा है। इस पर्चे में उनके सभी नियम कायदों का ब्योरा है जिसके लिए वो दबाव बनवा रहे हैं। इन पर्चों में यह भी कहा गया है कि गैर मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को किसी को भी बेचा जा सकता है और उन्हें किसी को गिफ्ट के तौर पर भेंट भी किया जा सकता है।