फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS ने गवर्नर रघुराम को दी जान से मारने की धमकी

Thu, 16 Apr 2015 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी खूंखार और गैरइंसानियत वाले कामों के लिए कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अब भारत में भी अपनी दहशत फैलाने की कोशिश सामने आई है। इस्लामिक स्टेट ने भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को धमकी भरा ई-मेल भेजा है।
विज्ञापन


इससे पहले इराक और सीरिया में मौजूद इस्लामिक स्टेट की ओर से तमाम लोगों के सिर कलम करने, जिंदा जलाने और महिलाओं के साथ क्रूरता के बीच भारतीयों के फंसे होने की खबरें आती रही हैं लेकिन यह पहली बार हो रहा है जब इस्लामिक स्टेट भारत सरकार के किसी विभाग को धमकी दी गई है।

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ई-मेल आईडी isis583847@gmail.com से मेल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो पता चला कि यह मेल इराक में बैठे आईएसआईएस के किसी सदस्य ने भेजा है। पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए रघुराम की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ISIS ने क्या लिखा है मेल में?

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, ई-मेल में लिखा गया पूरा मेल नहीं पढ़ा जा सका लेकिन जितनी जानकारी मिल सकी है उसके अनुसार लिखा है, 'आपको खत्म करने के लिए मुझे किसी ने पैसे द‌िए हैं, लेकिन जितने मुझे मिले हैं उससे ज्यादा दें तो हम इस पर कुछ बात कर सकते हैं।'

इस्लामिक स्टेट का यह धमकी भरा यह मेल गवर्नर राजन के आधिकारिक मेल आईडी पर आया है। मेल का इराक‌ स्थित आतंकी संगठन का होने से पुलिस मामले को बहुत ही गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने गूगल से इस ई-मेल आईडी का ब्यौरा उपलब्‍ध कराने के लिए कहा है।

वहीं इस मेल का इस्तेमाल 10 अलग-अलग देशों से होने पुलिस की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस का कहना है इस मेल आईडी का एक्सेस ऑस्ट्रेलिया, इटली, अमेरिका, कनाडार, नाइजीरिया, पोलैंड, बेल्जियम, जरमनी, हांगकांग और यूक्रेन में है जिससे यह अंदेश है कि यह आईडी हैकिंग के जरिए फेक एड्रेस पर तैयार की गई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें