फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद को जन्मदिन पर एक 'खास गाड़ी' देगी आईएसआई

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की सरपरस्ती में रह रहे मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के 60वें जन्मदिन की खास तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


भारतीय एजेंसियों को मिली सूचना के मुताबिक पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने टोयटा की भारी भरकम बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ी दाऊद को उपहार में देने का इंतजाम किया है।

2010 मॉडल की इस गाड़ी को दुबई से जहाज के जरिये पाकिस्तान लाया गया है। आईएसआई ने इस काम की जिम्मेदारी डी-कंपनी के ही तारिक नाम के शख्स को दी थी।
 
हालांकि 26 दिसंबर को दाऊद का जन्मदिन समारोह कहां होगा इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। कराची से मेहमानों को न्यौता देने संबंधी दाऊद के भाई छोटा शकील के दुबई किए गए फोन की टैपिंग से भारतीय एजेंसियों को कई अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान में ही कड़ी सुरक्षा के बीच जश्न मनाने की उम्मीद

खुफिया एजेंसी के उच्चपदस्थ सूत्र ने बताया कि जन्मदिन समारोह के लिए दुनिया भर से करीब 600 मेहमानों को शकील का फोन गया है। इनमें से कई मेहमान भारत से हैं। एजेंसियां इन मेहमानों पर खास नजर रख रही है। इन मेहमानों से बातचीत में समारोह की जगह का जिक्र नहीं किया जा रहा है।

लेकिन एजेंसियों का अंदाजा है कि दाऊद की सुरक्षा को देखते हुए यह जश्न पाकिस्तान में ही मनाया जाएगा। हालांकि, एजेंसियां दाऊद के अलग-अलग नाम से बने सात पासपोर्ट की ताजा जानकारी संबंधित देशों के एजेंसियों से साथ साझा कर रही है ताकि दाऊद अगर पाकिस्तान से बाहर निकलता है तो उस पर कार्रवाई की जा सके। लेकिन एजेंसियों को इस बात की उम्मीद कम ही है।

मोदी सरकार आने के बाद बढ़ी दाऊद की सुरक्षा
सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने 1993 मुंबई धमाकों के मुख्य आरोपी दाऊद की सुरक्षा बढ़ा दी है।

एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक दाऊद के पास आजकल पाक सेना के विशेष कमांडों का सुरक्षा घेरा है। इसके अलावा दाऊद के भाईयों छोटा शकील और अनीस इब्राहिम को भी खास सुरक्षा घेरा मुहैया कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें