फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ISI के निशाने पर आयुध डिपो, एजेंसियां सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिवस एसटीएफ द्वारा पकड़े गए आईएसआई एजेंटों से खुलासा हुआ है कि झांसी का आयुध डिपो टारगेट पर है।
विज्ञापन


इस खुलासे से पुलिस व खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। सैन्य क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, खुफिया एजेंसियों ने भी अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

देश के अलग-अलग स्थानों से एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पांच जासूसों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सेना से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ की पड़ताल में झांसी के सेना के हथियार डिपो (आयुध डिपो) को निशाने पर लेने का खुलासा हुआ है। इस सूचना से पुलिस व खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

झांसी, बबीना सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाई

खुफिया एजेंसियों ने आईएसआई जासूसों के स्थानीय नेटवर्क का पता लगाने के लिए अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

वहीं, पुलिस और सेना की ओर से झांसी व बबीना छावनी क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि इस संबंध में अभी उनसे किसी उच्चस्तरीय एजेंसी ने संपर्क नहीं किया है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए बबीना एवं झांसी सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सोशल मीडिया पर भी नजर
सोशल मीडिया भी रडार पर है। झांसी व आसपास के जनपदों में होने वाली हर हरकत पर खुफिया एजेंसियों की निगाहें लगी हुई हैं। वाट्सएप, फेसबुक आदि पर प्रसारित होने वाले मैसेज पर नजर रखी जा रही है। देश की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा से जुड़ीं जानकारियों को खुफिया एजेंसियां जुटा रही हैं। साथ ही इनकी गोपनीय स्तर पर जांच भी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें