फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशरत जहां मामले की जांच के लपेटे में अमित शाह

Sun, 30 Jun 2013 10:49 AM IST
नई दिल्ली/गुंजन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले में चार्जशीट दायर करने से पहले सीबीआई कुछ नए समीकरणों को पुख्ता करने में जुटी है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय और सीबीआई के बीच सीधे तकरार का कारण बने आईबी के संयुक्त निदेशक राजेंद्र कुमार, मामले के आरोपी गुजरात पुलिस के निलंबित डीआईजी डीजी वंजारा और उस वक्त गुजरात के गृह मंत्री रहे भाजपा नेता अमित शाह के बीच नाजुक मौकों पर हुई बातचीत के रिकॉर्ड ने एजेंसी के कान खड़े कर रखे हैं।

मोदी-शाह को थी इशरत फर्जी एनकाउंटर की जानकारी?

इसी सिलसिले में सीबीआई अमित शाह को पूछताछ के लिए बुलाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले शाह अभी 2014 चुनाव के लिए भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी हैं।

जानिए, क्या है ये इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर प्रकरण

एजेंसी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक अगले महीने के पहले हफ्ते में इस मामले की चार्जशीट दायर करने के बाद अमित शाह को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि इस बात के पुख्ता रिकार्ड हैं कि वंजारा ने 15 जून 2004 के तड़के हुए इस एनकाउंटर से करीब पांच घंटे पहले और बाद में शाह से फोन पर बातचीत की थी।

जांच कर रही सीबीआई टीम ने यह सवाल खड़े किए हैं कि उस तथाकथित विशेष मिशन के दौरान वंजारा तत्कालीन गृह मंत्री से लगातार संपर्क में था।

इस मुठभेड़ को विशेष जांच दल (एसआईटी) फर्जी करार दे चुका है। सीबीआई के सामने एक बड़ा सवाल यह भी है कि 2001 से 2005 तक गुजरात में आईबी की अगुवाई कर रहे राजेंद्र कुमार वंजारा के अलावा अमित शाह से भी सीधे संपर्क में थे या नहीं।

राजेंद्र कुमार से पूछताछ में सीबीआई को इस बात के साफ संकेत मिले हैं। अब तक की जांच के मुताबिक राजेंद्र की खुफिया सूचना के आधार पर ही इस एनकाउंटर की योजना रची गई थी।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इन गंभीर मसलों पर अमित शाह से औपचारिक पूछताछ जरूरी है।

गौरतलब है कि इस मामले में सीबीआई गृह मंत्रालय और आईबी को रुष्ट करने की कीमत पर राजेंद्र कुमार से अब तक दो बार पूछताछ कर चुकी है।

सीबीआई का दावा है कि उसके पास इस एनकाउंटर में राजेंद्र कुमार की संलिप्तता के पुख्ता सबूत हैं। इसी आधार पर दायर होने वाली चार्जशीट में राजेंद्र कुमार का नाम शामिल करने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वंजारा और अमित शाह शोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। शाह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। बंजारा को इशरत मामले में भी गिरफ्तार किया गया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें