इशरत मुद्दे पर आंतरिक सुरक्षा विभाग में अंडर सेक्रेटरी रहे आरवीएस मणि के खुलासे के बाद संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला। बीजेपी और एआईएडीएमके सांसदों ने पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को घेरने की कोशिश की।
बीजेपी जहां इशरत मुद्दे पर गृह मंत्रालय के पूर्व अधिकारी रहे आरवीएस मणि के खुलासे पर चिदंबरम और पूर्व की यूपीए सरकार पर निशाना साधा है। वहीं जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके सांसदों ने चिदंबरम के कार्ति चिदंबरम के मुद्दे को उठाया।
इस दौरान सदन में जमकर शोरशराबा देखने को मिला। नाराज सांसद कार्ति चिदंबरम के मुद्दे पर कांग्रेस से जवाब मांग रहे थे। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कार्ति चिदंबरम मामले में एआईएडीएमके सांसदों से नोटिस की बात कही है। उन्होंने कहा अगर सांसद नोटिस देते हैं तो इस मुद्दे पर चर्चा कराई जा सकती है।