फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशरत जहां पर की गई थी 70 राउंड फायरिंग

Fri, 05 Jul 2013 08:35 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल पहले कथित तौर पर फर्जी एनकाउंटर में गुजरात क्राइम ब्रांच ने अपने आधुनिक हथियारों से इशरत जहां व अन्य लोगों पर पूरे 70 राउंड फायर किए थे।
विज्ञापन


इसे असली एनकाउंटर दिखाने के लिए क्राइम ब्रांच के कमांडो मोहन कलासावा ने एके-56 से कथित तौर पर फायरिंग की।

माना जा रहा है कि यह राइफल आईबी की एक यूनिट ने मुहैया कराई थी। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में इस राइफल को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

जानिए, क्या है इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस?

पूरी कहानी बयां करने वाली चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपी आईके चौहान और कमांडो मोहन नानजी ने इशरत, जावेद शेख, अमजद अली राणा और जीशान जौहर पर गोली चलाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद मोहन कलासावा व तरुण बरोट ने उनके हाथ से हथियार छीनकर उन्हें गोलियों से भून डाला। इस घटना में कलासावा ने सबसे खतरनाक रूप इख्तियार किया। उसने पहले अपनी एके-47 से 32 राउंड फायर किए और फिर नानजी की गन छीनकर 10 राउंड फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी को मारने नहीं आए थे इशरत और उसके साथी

सूत्रों के अनुसार चार्जशीट में पूरी फायरिंग का ब्यौरा दिया गया है।

इसके अनुसार एनके अमीन ने अपनी 9 एमएम पिस्टल से 5 राउंड, परमार ने अपनी रिवाल्वर से चार राउंड फायर किए। जबकि बरोट ने अपनी छह गोलियों वाली पिस्तौल को खाली कर दिया और बाद में चौहान की रिवाल्वर से तीन राउंड फायर किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें