फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अंसार बर्नी की गुड्डी ही है बजरंगी भाईजान की मुन्नी?

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंगी भाईजान की जबर्दस्त कामयाबी के बाद ऐसी कई वास्तविक कहानियां सामने आ रही हैं जिनसे फिल्म के किरदार प्रेरित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पत्रकार चांद नवाब के चरित्र को अपनी कहानी बताने वाले शख्स के सामने आने के बाद अब पाक के पूर्व मंत्री और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने दावा किया कि बजरंगी भाईजान दरअसल उनसे प्रेरित किरदार है। असल जिंदगी में उनकी प्रिय गूंगी-बहरी भारतीय लड़की गुड्डी इस फिल्म में सलमान खान की पाक में रहने वाली मुन्नी हो गई है।

बर्नी के मुताबिक लाहौर स्टेशन पर मिली एक गूंगी-बहरी लड़की गीता उर्फ गुड्डी को उसके परिवार से मिलाने के लिए तीन साल पहले वे दिल्ली आए थे।

इस दौरान उन्होंने हरियाणा के कुछ इलाकों में जाकर गीता उर्फ गुड्डी का फोटो खाप पंचायतों तक में दिखाकर मदद मांगी थी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर, 2012 में जब वे गुड्डी का फोटो लेकर भारत के शहरों में भटक रहे थे, तब मीडिया ने भी मदद की थी और उसकी कवरेज अच्छी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 साल पहले गुड्डी गलती से लाहौर पहुंच गई

करीब 16 साल पहले जब उसे लाहौर स्टेशन पर पुलिस ने पकड़ा तब उसकी उम्र महज आठ साल थी। वह न बोल पाती है और न सुन पाती है। उनका दावा है कि इसी वास्तविक कहानी की तर्ज पर फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान गूंगी बच्ची शाहिदा उर्फ मुन्नी को पाकिस्तान में लाकर लोगों से मदद मांगते हैं।

अंसार बर्नी के मुताबिक गीता उर्फ गुड्डी करीब 16 साल पहले गलती से समझौता एक्सप्रेस से लाहौर पहुंच गई थी। टूटी फूटी हिंदी में अपना नाम गीता उर्फ गुड्डी लिखती है। एक मैदान में उसकी झोपड़ी है जिसके पीछे होटल और अस्पताल है।

पाक मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार का दावा, सलमान ने तीन साल बाद उसी की तर्ज पर पाक लड़की को परिवार से मिलाने पर फिल्म बनाई। बर्नी ने टि्वटर पर पूछे एक सवाल के जवाब में कहा, 'हमारा ट्रस्ट गुड्डी को उसके परिवार से मिलाने के लिए पिछले तीन साल से लगातार प्रयासरत है। अब 24 साल की हो चुकी इस लड़की को उसके परिजनों से मिलाकर ही दम लेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें