फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी पर भड़का आईआरएस, माफी मांगने को कहा

Sun, 27 Jan 2013 02:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा आयकर अधिकारियों को धमकी देने पर भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) एसोसिएशन ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। एसोसिएशन ने इस मामले में नितिन गडकरी से तुरंत माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष पद से छोड़ने के बाद नागपुर में नितिन गडकरी आयकर अधिकारियों को खुलेआम धमकी दी थी। उनके पूर्ति ग्रुप में संदिग्ध निवेश की जांच कर रहे अधिकारियों को लेकर गडकरी ने कहा कि जब भाजपा की सरकार केंद्र की सत्ता में होगी तो इन अधिकारियों को बचाने के लिए न तो चिदंबरम आएंगे और न सोनिया गांधी।

उन्होंने खुल कर कहा कि मेरे खिलाफ जांच कर रही आईटी विभाग की टीम में करीब आधे अधिकारी मुझसे और मेरी पार्टी से सद्भावना रखते हैं। वे मुझे अंदर की खबर देते रहते हैं। मेरे खिलाफ जो अधिकारी साजिश रच रहे हैं मैं उनके नाम जानता हूं। कांग्रेस की नाव डूब रही है। जब हमारी पार्टी सत्ता में आएगी तब मेरे खिलाफ लगे अधिकारियों को बचाने न चिदंबरम आएंगे और न सोनिया गांधी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें