ब्लड प्रेशर (बीपी) एक आम समस्या बन चुकी है। लेकिन इसे नजरअंदाज करना कई बीमारियों को दावत देना है। बदलता लाइफस्टाइल, भागदौड़, अनियमित खानपान और तनाव के कारण हर दूसरा व्यक्ति हाई बीपी की समस्या से ग्रस्त है। हाई ब्लड प्रेशर होने के कई कारण हैं। अगर इसके प्रति सतर्क रहा जाए, तो आप इस समस्या से काफी हद तक दूर रह सकते हैं।
अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले नशीले पदार्थों को न कहें। चिकित्सकों का मानना है कि नशीले पदार्थ जैसे शराब, तंबाकू, सिगरेट रक्त की नलियों को स्थायी रूप से संकुचित कर देते हैं, जिससे धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है और ब्लड प्रेशर हाई रहने लगता है। अधिक गुस्सा करना भी हाई बीपी का एक बड़ा कारण है। इसलिए बात-बात पर गुस्सा न करें। आप जितना गुस्सा करेंगे, बीपी उतना हाई रहेगा।