फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल भर्ती में व्यापक गड़बड़ी

Tue, 23 Oct 2012 12:17 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इसमें भी व्यापक गड़बड़ी की शिकायत है। मेरिट में अधिक अंक होने के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को असफल घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा कैटेगरी के निर्धारण में गड़बड़ी का भी आरोप है।
विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह भी है कि योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण हजारों पद खाली रह गए हैं। ऐसे में इस तरह की गड़बड़ी को लेकर प्रतियोगियों में नाराजगी बढ़ गई है तथा सैकड़ों अभ्यर्थी सोमवार को आयोग कार्यालय पहुंचे।

आयोग ने बुधवार को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। पटना से आयोग कार्यालय पर पहुंचे हरिहर का कहना था कि ओबीसी कैटेगरी की मेरिट 57 अंक गई है, जबकि उन्हें 61 अंक मिले हैं। उन्होंने ग्रुप डिस्कशन तथा शारीरिक परीक्षण परीक्षा भी पास कर ली है। इसके बावजूद सफल होने वालों की सूची में उनका नाम नहीं है।
विज्ञापन


यही आरोप आगरा से आए शिवशंकर का भी है। शिवशंकर को 73 नंबर मिले हैं, जबकि उनकी कैटेगरी की मेरिट 71 अंक गई है। फिर भी असफल घोषित कर दिया गया है। मिर्जापुर के देवेश माथुर का कहना है कि उनका रिजल्ट एससी के बजाय सामान्य कैटेगरी में घोषित किया गया है। इसकी वजह से वह सफल नहीं हो सके। इस तरह आयोग में एक हजार से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। अभी शिकायतें मिलने का क्रम थमा नहीं है। क्षेत्रीय निदेशक जेपी गर्ग का कहना है कि ऐसे अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं, जिसे मुख्यालय को भेज दिया जाएगा। मुख्यालय ही अंतिम निर्णय लेगा।

मल्टी टॉस्किंग को आवेदन अभी नहीं
केंद्रीय कार्यालयों में मल्टी टॉस्किंग स्टाफ की नौकरी की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती का निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया है। क्षेत्रीय निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि इसके लिए 27 अक्टूबर से आवेदन मांगा गया था। जनवरी में परीक्षा भी प्रस्तावित थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नए सिरे से विज्ञापन निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें