फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC से एक दिन में बुक हुए 5.72 लाख रेलवे टिकट

Wed, 04 Sep 2013 03:34 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में रेलवे टिकट बुक करने के मामले में आईआरसीटीसी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


सिर्फ इंटरनेट के जरिए एक दिन में होने वाले रेलवे टिकट में बेतहाशा इजाफा हुआ है, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

सोमवार 2 सितंबर को 5.72 लाख रेलवे टिकट बुक किए गए। आईआरसीटीसी के अधिकारी ने बताया कि टिकट बुकिंग सर्वर की क्षमता बढ़ने के बाद अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

अधिकारी ने मुताबिक नवंबर में दीपावली त्योहार पड़ने के चलते 2 सितंबर को अब तक की सबसे ज्यादा बुकिंग आईआरसीटीसी के जरिए की गई है।

इसके अलावा मैन्युल टिकट कितने बुक किए गए इसकी सही जानकारी रेलवे मंडल कार्यालयों से मिल सकती है।

अधिकारी ने बताया कि 2 अगस्त को आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए 5.04 लाख टिकट बुक हुए थे, जबकि 2 सितंबर को यह तादाद 5.72 लाख के तक पहुंच गई है।

एक सप्ताह के बाद आईआरसीटीसी में एक दिन में टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड टूट सकता है, क्योंकि अगले सप्ताह छठ के लिए भी लोग बुकिंग कराएंगे।

इस साल ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब इस साइट के जरिए एक ही दिन में 5 लाख से अधिक टिकट बुक हुए हैं।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए इस साल अगस्त में कुल 135 लाख ई-टिकट बुक किए गए हैं।

अगस्त माह में बुक किए गए टिकटों का अगर औसत निकाला जाए तो औसतन हर दिन 4.34 लाख टिकट बुक किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें