फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की आड़ में भ्रष्टाचार को छुपा रही सरकार: भाजपा

Mon, 03 Jun 2013 08:23 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने आईपीएल के स्पाट फिक्सिंग विवाद को दुखद और निंदनीय बताया है।
विज्ञापन


लेकिन पार्टी ने पूछा है कि क्या इस तरह के विवाद का इस्तेमाल कर सरकार अपने अब तक के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।

सरकार ऐसा कर रही है तो यह आश्चर्य भरा है, क्योंकि इसमें निजी संस्थाएं और कुछ गिने चुने लोग ही शामिल है।

पार्टी महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि भ्रष्टाचार तो भ्रष्टाचार होता है चाहे वह किसी संस्था द्वारा किया गया हो या किसी व्यक्ति द्वारा, मेरी चिंता तो यह है कि क्या इसके जरिए सरकार अपने बड़े भ्रष्टाचार के मामलों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है।

सरकार के भ्रष्टाचार से तो आखिर जनता को नुकसान होता है। क्रिकेट के भ्रष्टाचार को सरकार के बड़े भ्रष्टाचार के माफिक नहीं माना जा सकता।

रूडी ने कहा कि आईपीएल में जो भी गड़बड़ी हुई उससे भी बड़े भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार शामिल है।

उन्होंने कहा कि आईपीएल में भले ही निजी क्षेत्र शामिल हों, लेकिन इसमे जो भी हुआ दुखद है। इसकी निंदा की जानी चाहिए।

देश की जनता क्रिकेट को काफी प्यार करती है और स्पाट फिक्सिंग एक तरह से देश की जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें