फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के वाराणसी दौरे से पहले खुफिया एजेंसियों ने किया आगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 जनवरी के कार्यक्रम में बीएचयू के विजिटिंग प्रोफेसर रहे डॉ. संदीप पांडेय की बर्खास्तगी से नाराज लोग खलल डाल सकते हैं। पीएम के बनारस दौरे से ठीक पहले खुफिया एजेंसियों ने स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में सतर्क किया है।
विज्ञापन


ताजा रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि विधायक अजय राय पर रासुका और उनकी गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसजन एवं वीडीए की प्रताड़ना का आरोप लगाकर आत्मदाह करने वाले मनीष अग्रवाल के परिवार के सदस्य और करीबी भी पीएम के कार्यक्रम में बाधा डाल सकते हैं।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री सवा दो घंटे काशी में रहेंगे। उनके आगमन पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे। खुफिया एजेंसियों ने शहर से मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते साल 18 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डीरेका की सभा में शिक्षामित्रों ने जमकर हंगामा किया था। हंगामे की वजह से पीएम को अपना भाषण बीच में रोकना पड़ा था। नाराज शिक्षामित्रों को कड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया गया था।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरत रही

इस घटना से सबक लेते हुए खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। जिला प्रशासन को आगाह किया गया है कि डॉ. संदीप पांडेय की सेवा समाप्ति से नाराज चल रहे आईआईटियंस सहित अन्य लोग, विधायक अजय राय की गिरफ्तारी से नाखुश कांग्रेस कार्यकर्ता, वीडीए के ऊपर उत्पीड़न का आरोप लगाकर मौत को गले लगाने वाले सराफा कारोबारी मनीष अग्रवाल के घरवाले, उसके शुभचिंतक और अन्य ऐसे ही शासन-प्रशासन से परेशान लोग, शिक्षामित्र सहित कुछ अन्य असंतुष्ट लोग काले झंडे दिखाकर या फिर नारेबाजी कर पीएम के आगमन और कार्यक्रम के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए पीएम के रूट और कार्यक्रम स्थल की समुचित बैरिकेडिंग, पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के साथ ही सभा स्थल पर पहुंचने वाले प्रत्येक शख्स की सघन तलाशी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ताकि डीरेका के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असहज स्थिति का सामना न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें