फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के रियाज से पूछताछ, बाकी सबको छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठनों से रिश्ता रखने के शक में पकड़ा गया केरल का रियाज रसीद उर्फ दिनेशम खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में धीरे - धीरे टूट रहा है। उसके द्वारा दी गई कई सूचनाएं संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन


जिनकी हकीकत पता लगाने के लिए पुलिस का एक स्पेशल दस्ता केरल रवाना किया गया है। उधर, रियाज रसीद के साथ होटल से पकड़े गए मालदीव के चार नागरिकों को आईबी अपने साथ दिल्ली ले गई।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने भी उनसे पूछताछ की है। हालांकि प्रारंभिक पड़ताल में चारों विदेशी नागरिकों की कोई संदिग्ध गतिविधि ट्रेस नहीं हुई है। मित्र देश से होने की वजह से एजेंसियां इन चारों के साथ नरमी से पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सोमवार को आधी रात पुलिस और लोकल इंटेलीजेंस ने स्टेशन रोड स्थित होटल मालविका पर छापा मारकर दो कमरों में ठहरे पांच युवकों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

चार युवकों से पास से मालदीव के पासपोर्ट मिले

छानबीन में चार युवकों के पास से मालदीव के पासपोर्ट मिले थे। जबकि एक युवक ने खुद को केरल का निवासी बताया था। केरल का यह युवक दस साल पहले धर्म बदलकर दिनेशम से रियाज रसीद बन गया था।

खुफिया एजेंसियों ने केरल के संदिग्ध युवक के साथ मालदीव के चार नागरिकों के पकड़े जाने की सूचना गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को दी थी।

गृह मंत्रालय से क्लीन चिट मिलने के बाद एजेंसियों ने मालदीव के चारों नागरिकों को पासपोर्ट जमा कराकर मंगलवार दोपहर ही छोड़ दिया था। बुधवार को इन चारों को दोबारो बुलाने के बाद इन्हें लेकर एजेंसियां दिल्ली रवाना हो गईं। जबकि केरल के रियाज रसीद से पूछताछ जारी है।

सीओ एलआईयू बीएस सिद्धू ने बताया कि मालदीव के चारों नागरिकों को गृहमंत्रालय से रिपोर्ट मिलने के बाद कल ही छोड़ दिया गया था जबकि केरल वाले पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें