फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद को पकड़ने के लिए बना ये प्लान

Mon, 13 Jan 2014 12:21 PM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में छिपे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को भारत लाने की कोशिशों के तहत उसे किसी तीसरे देश को सौंपा जा सकता है। ताकि इस तीसरे देश के जरिए उसे भारत लाया जा सके।
विज्ञापन


दाऊद को भारत लाने की अंदरखाने चल रही ठोस मुहिम में अमेरिका सहित कई देशों की सरकार मदद कर रही हैं।

इसी सिलसिले में विदेश मंत्रालय के कम से कम चार चुनिंदा अधिकारी पिछले दिनों मध्य पूर्व और खाड़ी के देशों के  कई दौरे कर चुके हैं।

अमेरिका का होम लैंड सिक्योरिटी विभाग अपनी अन्य एजेंसियों के साथ दाऊद की हरकतों पर लगातार नजर रख रहा है।

कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री  नवाज शरीफ की सरकार ने भी बैक चैनल से इस मामले में भारत को मदद का भरोसा दे रखा है।  

सरकारी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार दाऊद को चुनाव से पहले भारत लाना चाह रही है। हालांकि पाकिस्तान ने एक बार फिर औपचारिक तौर पर कहा है दाऊद वहां नहीं है। लेकिन पाकिस्तान की इस दलील को भारत और अमेरिका तूल नहीं दे रहे।

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि मई 2013 की अमेरिकी यात्रा के दौरान होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के प्रमुख जेनेट नेपॉलिटीनो के साथ दाऊद के संबंध में लंबी बातचीत हुई थी।
विज्ञापन


नेपॉलिटीनो ने दाऊद को भारत के सुपुर्द करने की मुहिम में पूरा साथ देने का वादा किया है।

गृह मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि अमेरिका दाऊद की लोकेशन को लेकर लगातार ताजा जानकारी भारत को दे रहा है। योजना यह है कि आतंकी अबू जुंदाल की तर्ज पर दाऊद को भी किसी तीसरे देश को सौंपा जाए।

इसके लिए भारतीय अधिकारी उन देशों के दौरे कर रहे हैं जहां डॉन को सौंपे जाने की संभावना बन सकती है। हालांकि सूत्रों ने उन देशों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

सूत्रों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों पर शिकंजा कसने के बाबत भारत और अमेरिका ने करार किया है और अब जल्द ही इसका बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद दिख रही है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने 2003 से दाऊद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर रखा है।

मोस्ट वांटेड है दाऊद
1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम भारत का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी है। उसके खिलाफ  इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी कर रखा है।
विज्ञापन


अमेरिका के मुताबिक दाऊद के आतंकी संगठन अल कायदा के साथ नजदीकी संबंध हैं। इसी के परिणामस्वरूप अमेरिका ने उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया है।

हाल ही में पकड़े गए हैं बड़े आतंकी
अबू जुंदाल, फसीह मोहम्मद, अब्दुल करीम टुंडा, यासीन भटकल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें