सैयद आसिफ इब्राहिम और आलोक जोशी ने देश की सर्वोच्च खुफिया संस्थाओं क्रमश: आईबी व रा के नए प्रमुखों का पदभार मंगलवार को संभाल लिया है। 59 वर्षीय इब्राहिम आईबी के मुखिया के पद पर पहुंचने वाले पहले मुसलमान हैं। वे मध्य प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी हैं। जबकि रा के नए प्रमुख आलोक जोशी 1976 बैच के हरियाणा काडर के अधिकारी हैं। वे रा में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर पहले रह चुके हैं।