फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में मोदी के सामने तिरंगे का अपमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया में चल रहे आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान हुआ है। दरअसल, यहां जापान के प्रधानमंत्री सिंजो आबे और पीएम नरेंद्र मोदी एक दूसरे से मिलने वाले थे।
विज्ञापन


जहां उन्हें मीडिया से भी थोड़ी देर के लिए रूबरू होना था, ठीक उनके पीछे ही दोनों राष्ट्रों के ध्वज लगे हुए थे। लेकिन भारतीय तिरंगे को गलत तरीके से लगाया गया था।

झण्डे का केसरिया रंग नीचे था और हरा रंग उपर था। कार्यक्रम स्थल पर जापान के पीएम आबे पहले से मौजूद थे, उन्होंने गलत लगे हुए झण्डे को देखा भी लेकिन तभी पीएम मोदी वहां आ गए और वो उनसे हाथ मिलाकर दोनों अंदर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुधारी गई गलती

जब वहां मौजूद अधिकारियों को इस पर बढ़ते विवाद का पता चला तो इस गलती को सुधारा गया। बताते चलें कि इन दिनों मलेशिया में आसियान-भारत और पूर्वी एशिया सम्मलेन हो रहा है। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मलेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पर है।

सम्मेलन में भारत चीन, जापान समेत एशियाई मुल्कों के कई राष्ट्राध्यक्ष आए हुए हैं।

PM Narendra Modi meets PM of Japan Shinzo Abe #ModiInMalaysia pic.twitter.com/E9JbW07Uvb— ANI (@ANI_news) November 21, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें