फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अब ग्लूकॉन डी में कीड़े

Tue, 09 Jun 2015 10:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी मैगी का मामला शांत नहीं हुआ है कि लोगों को गर्मी से राहत दिलाने वाला पेय पदार्थ ग्लूकॉन डी भी विवादों के घेरे में आ गया है। मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है।
विज्ञापन


हाल ही में ग्लूकॉनडी का नया फ्लेवर बाजार में आया है लेकिन इस नए उत्पाद के पैक में कीड़े निकलने की शिकायत एफडीए और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को मिली है।

यह मामला तब समाने आया जब बबलू नाम के एक युवक ने दुकान से ग्लूकॉन डी खरीद कर घर ले गया जहां उसका उपयोग करने के ठीक कुछ देर बाद परिवारीजनों को उल्टियां होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में जांच के लिए भेजे पैक

जिसके बाद उसने जब पैकेट को खंगाला तो उसमें कीड़े बरामद हुए। पीड़ित ने इलाके के ड्रग सेफ्टी ऑफिसर के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

ड्रग सेफ्टी अधिकारी शिवदास के मुताबिक दुकान से ग्लूकॉन डी के पैकेटों को जब्त कर के उन्हें जांच के लिए लखनऊ लैब में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

बबलू ने ग्लूकॉन डी में की़ड़े पाए जाने की शिकायत दुकानदार से की थी लेकिन वो उसकी बात को टाल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें