प्रधानमंत्री की मदद से दिल की बीमारी से पीड़ित आगरा की बच्ची तैयबा का इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुरू कर दिया गया है। बच्ची एम्स के कार्डियक सेंटर में छठी मंजिल पर भर्ती है।
बच्ची की सीटी स्कैन की सीडी देखने के बाद एम्स के चिकित्सक आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे।बच्ची का सीटी स्कैन शनिवार को दिल्ली के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में किया गया था। इसके बाद बच्ची को एम्स रेफर कर दिया गया।
एम्स में बच्ची का इलाज डॉ. रामाकृष्णन की देखरेख में चल रहा है। पिता अब्दुल खालिद ने बताया कि शनिवार को बच्ची के हृदय का सीटी स्कैन करने के बाद डॉक्टरों ने एम्स में इलाज की सलाह देकर रेफर कर दिया।