उत्तराखंड आपदा में लापता हुए लोगों का ब्योरा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की वेबसाइट पर दिखाई देगा। सभी राज्यों की पुलिस लापता लोगों के बारे में डिटेल अपलोड करा रही है।
उत्तर प्रदेश में यह जिम्मेदारी डीआईजी को सौंपी गई है। सोमवार से लापता लोगों के नाम, पते और फोटो लोड कराने का काम शुरू हो गया है।
बारिश बनी मुसीबत, पांच हजार लोग अब भी फंसे
उत्तराखंड के इस जल प्रलय में उत्तर प्रदेश के सैकड़ों लोगों का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। कई पूरे के पूरे परिवार इस प्रलय का शिकार हो गए।
डीआईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी लापता लोगों का ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है। ताकि लोगों को अगर उनके बारे में कुछ पता लगे तो तत्काल शासन प्रशासन तक खबर मिल सके।
उत्तराखंडः जवान जान पर खेल रहे और नेता सियासत का खेल
उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की वेबसाइट पर मिसिंग पर्सन के लिंक पर क्लिक करके यह ब्योरा देखा जा सकता है।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की वेबसाइट देखने के लिए क्लिक करें।