मोदी सरकार ने अपने तीसरे बजट में सीधे तौर पर महंगाई का झटका जनता को नहीं दिया। हालांकि पीछे के रास्ते से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने महंगाई जरूर बढ़ा दी है।
सरकार ने सर्विस टैक्स के जरिए आम आदमी को जोर का झटका देने की कोशिश की है। बजट 2016-17 में सर्विस टैक्स 0.5 फीसदी बढ़ाया गया है। यानी 14.5 फीसदी से 15 फीसदी कर दिया गया है।
सर्विस टैक्स बढ़ाने का सीधा मतलब है कि महंगाई बढ़ जाएगी। लोगों को रोजमर्रा के कामों में इसका असर दिखाई देगा। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ, सिनेमा, रेल-हवाई टिकट सब कुछ महंगा हो गया है।