फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर डोज नहीं कमजोरी से बिगड़ी इंद्राणी की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
शीना बोरा हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार इंद्राणी मुखर्जी के आत्हत्या करने की संभावना से जेल प्रशासन ने इंकार किया है। मुंबई जेल आईजी ने दावा किया है कि इंद्राणी मुखर्जी दवा की अधिक मात्रा या किसी जहर के कारण जेल में बेहोश नहीं हुई।
विज्ञापन


आईजी ने दावा किया कि कमजोरी के कारण इंद्राणी बेहोश हो गई थी। उन्होंने बताया कि इंद्राणी ने काफी पहले से दवा लेना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

आत्हत्या या किसी साजिश से इंकार

शनिवार को मुंबई जेल आईजी बिपिन सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात साबित नहीं होती है कि दवाई की ओवर डोज लेने के कारण जेल में इंद्राणी मुखर्जी की हालत बिगड़ी है।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि ड्रग्स, जहर या दवाई की ओवरडोज जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि इंद्राणी ने बीते 26 तरीख से दवा लेना बंद कर दिया था और कमजोरी की वजह से हालत बिगड़ी है। जेल प्रशासन ने इंद्राणी के आत्हत्या या किसी साजिश होने की बात से इंकार किया है।

बता दें कि शीना बोरा हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी बीते सप्ताह जेल में अचानक बेहोश हो गई थी। इसके बाद उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। कहा गया था कि इंद्राणी ने जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें