फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के बीच फिर खुली भारत-नेपाल सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के एक अहम नाके से प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए बीरगंज-रक्सौल सीमा चौकी को फिर से खोल दिया है । नेपाल में एक महीने से फंसे 200 ट्रक भारत आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


नेपाल के तराई इलाके के मधेसी प्रदर्शनकारी भारत की सीमा से लगे दो अहम नाकों पर कई हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच ट्रकों की आवाजाही बाधित हुई है।

इससे भारत से नेपाल की ओर होने वाली ईंधन और दूसरी महत्वपूर्ण चीजों की आपूर्ति नहीं हो पाई है और नेपाल ईंधन का कमी से जूझ रहा है। इस बीच नेपाल ने कहा है कि पहली दफा उसने चीन से ईंधन आयात किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मधेसी बहुल इलाकों में तनाव

नेपाल ने भारत पर नाकाबंदी लागू करने का आरोप लगाया था लेकिन भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है। मधेसी समूह सितंबर में अपनाए गए नए संविधान का विरोध कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह संविधान उनके हितों के खिलाफ है।

रक्सौल में मौजूद बीबीसी संवाददाता पंकज प्रियदर्शी ने बताया कि नेपाल और भारत की सीमा पर पिछले कुछ दिनों में चुनावों की वजह से आवाजाही बंद थी। सोमवार भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजे नेपाल की पुलिस ने अपनी सीमा में मधेसी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों की विरोधाभासी खबरें मिली हैं, लेकिन ये स्पष्ट है मधेसी बहुल इलाकों में तनाव है। फिलहाल भारत की तरफ से नेपाल जाने वाले ट्रक अब भी नेपाल की सीमा पार नहीं कर रहे हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें