ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डा सिल्वा को बृहस्पतिवार को शांति और निरस्त्रीकरण के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। डॉ. सिल्वा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट देने का समर्थन किया था।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। ब्राजीली राष्ट्रपति ने इस मौके पर कहा कि यह पुरस्कार पूरे ब्राजील के लिए है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि ब्राजीली राष्ट्रपति की कोशिशों के दम पर ही उनके देश के 2 करोड़ लोग गरीबी के दलदल से बाहर निकल सके।
ब्राजील में गरीबी उन्मूलन और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए लुला डा सिल्वा को यह पुरस्कार दिया गया। साथ ही वह हमेशा विकासशील देशों के बीच मजबूत संबंध बनाने के पक्षधर रहे हैं।