फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस बैंकों से काला धन निकाल रहे भारतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में कालेधन को लेकर जारी तीखे विरोध के चलते स्विस बैंक में भारतीयो की जमा पूंजी वर्ष 2011 के 12340 करोड़ रुपए से घटकर वर्ष 2012 के अंत तक 8547 करोड़ रुपए रह गई है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्विस नेशनल बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 के अंत तक बैंक में भारतीयों की कुल जमा पूंजी करीब 12340 करोड़ रुपए थी जबकि वर्ष 2012 के अंत में यह घटकर 8547 करोड़ रुपए रह गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 के आंकड़ें अभी उपलब्ध नहीं हैं।

सरकार ने बताए आंकड़ें

चिंदबरम ने बताया कि स्विस सरकार भारत के अनुरोध पर दोहरे कराधान बचाव संधि डीटीएए में संशोधन करने पर नवंबर 2011 में ही सहमत हो गई थी।

नई व्यवस्था के तहत स्विस बैंक विशेष मामलों में भारतीय खाताधारियों की विशेष जानकारी उपलब्ध कराने पर तैयार हुई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि विशिष्ट मामलों में बैंक से जुडी सूचना के आदान प्रदान के लिए वैधानिक तंत्र डीटीएए के संशोधित प्रावधानों के तहत ही विकसित किया गया है। इस सबंध में स्विस वित्त मंत्री को दिसंबर 2013 में बाकायदा एक अनुरोध पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन

चलाए जाएंगे प्लास्ट‌िक के नोट

देश में दस रुपये के प्लास्टिक के नोट पांच शहरों में इस वर्ष के उत्तरार्ध में चलन में लाए जाने की उम्मीद है।

वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा ने लोकसभा में आज एक लिखित उत्तर में बताया कि दस रपये मूल्यवर्ग के प्लास्टिक के नोट चलाने का निर्णय लिया गया है।

इसके अनुरप 10 रुपये के एक अरब प्लास्टिक नोट शुरूआत में पांच शहरों कोच्चि मैसूर-जयपुर, शिमला तथा भुवनेश्वर में चलन में लाए जायंगे। इन शहरों का चयन उनकी भौगोलिक तथा मौसमी विविधता के मद्देनजर किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन शहरों में इन नोटों का चलन इस वर्ष के उत्तरार्ध में शुरु किये जाने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें