फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस संगठन ने की 'दागी' नेताओं के नाम के सामने लाल डॉट का निशान लगाने की अपील

Fri, 28 Sep 2018 08:32 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मतदाता संगठन ने चुनाव आयोग से अपील की है कि वह मतदान के समय सभी 'दागी' उम्मीदवारों के नाम के सामने लाल निशान लगाने की शुरुआत करे। इससे मतदाता उम्मीदवारों को बेहतर ढंग से जान पाएंगे और वे साफ-स्वच्छ छवि वाले लोगों को वोट दे सकेंगे। भारतीय मतदाता संगठन के चेयरमैन रिखब चंद जैन ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एक चौकीदार या चपरासी रखने के समय भी उसकी पुलिस से जांच कराई जाती है। 

विज्ञापन


इसी तरह मतदाताओं के सामने यह अधिकार होना चाहिए कि वे यह जान सकें कि कोई उम्मीदवार किस प्रकार का व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि इस समय कई विधानसभाओं में एक तिहाई से लेकर लगभग 48 फीसदी तक अपराधी लोग नेता बने हुए हैं। अगर इनकी संख्या आधी से अधिक हो जाएगी तो अपराधियों के खिलाफ कोई कानून लाना संभव ही नहीं हो पाएगा। 

ऐसे में जरुरी है कि अदालतें, चुनाव आयोग और मीडिया मिलकर ऐसा प्रयास करें जिससे देश में अपराधी चुनाव न लड़ सकें। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार किया था कि (मार्च 2018 में) कुल 4896 जनप्रतिनिधियों में 36 फीसदी पर आपराधिक केस चल रहे हैं। इन नेताओं के ऊपर 3045 केस चल रहे हैं। उत्तरप्रदेश में अपराधी नेताओं की संख्या सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें