सेना ने एक बार फिर म्यांमार सीमा में घुसकर की गई कार्रवाई में पूर्वोत्तर में सक्रिय तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया। सेना और असम राइफल्स की संयुक्त दल द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन में मारे गए तीनों उग्रवादी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के थे।
इस ऑपरेशन को शनिवार को अंजाम दिया गया था। मणिपुर के चंदेल जिले से लगते म्यांमार सीमा में घुसकर की गई कार्रवाई संबंधी बात का खुलासा सोमवार को हुआ।
कुछ न्यूज चैनलों में चल रही खबरों के मुताबिक, सेना के सूत्रों ने बताया कि सेना ने यह कार्रवाई 5 सितंबर को म्यांमार सीमा में 2.8 किमी अंदर घुसकर की।