बंगलूरू के संगीतकार रिकी केज को उनके अलबम ‘विंड्स ऑफ संसार’ और एक्टिविस्ट नीला वासवानी को मलाला युसुफजई पर आधारित डाक्यूमेंट्री के लिए 57वें ग्रेमी अवार्ड से नवाजा गया है।
केज ने यह अलबम अफ्रीकी बांसुरी वादक वूंटर केलरमैन के साथ मिलकर बनाया है, उन्हें ‘न्यू एज अलबम’श्रेणी में यह पुरस्कार हासिल हुआ है। वहीं, अनुष्का शंकर यह अवार्ड पाने से फिर चूक गईं।
33 वर्षीय संगीतकार केज कन्नड़ फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। ‘विंड्स ऑफ संसार’ उनका 14वां अलबम है। इस श्रेणी में नामांकित अन्य अलबमों में पॉल एवजेरिनस की ‘भक्ति’ पीटर केटर और आर कार्लोस नकाई की ‘रिचुअल’, किटारो की ‘सिंफनी लिव इन इस्तांबुल’ और सिल्विया नकाच और डेविड डॉर्लिंग की ‘इन लव एंड लांगिंग’ शामिल थे।