फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय कैदियों ने मांगी मौत

Sat, 17 Aug 2013 01:08 AM IST
होशियारपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में 11 भारतीय नागरिकों ने भारत सरकार से मौत मांगी है। उन्होंने भारतीय मीडिया को संबोधित एक पत्र जम्मू एवं कश्मीर के रहने वाले पुराने साथी कैदी विनोद साहनी को भेज कर उक्त मांग की है।
विज्ञापन


पत्र पाने वाले विनोद साहनी को कुछ साल पहले पाकिस्तानी जेल से रिहा किया था। पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद 11 कैदियों के हस्ताक्षरित इस पत्र को कुलदीप कुमार ने लिखा है।

इसका खुलासा भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रभारी व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने शुक्रवार को होशियारपुर में किया।

खन्ना ने बताया कि पाकिस्तानी जेलों में बंद भारतीय नागरिक बहुत दयनीय जीवन जी रहे हैं। पत्र लिखने वाले कैदियों ने बताया है कि पाकिस्तानी जेल में भारतीय कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय में पाकिस्तानी जेलों में तीन भारतीय नागरिकों की हत्या इस तथ्य को साबित करता है। पत्र लिखने वाले कैदियों ने उनके लिए मौत की मांग करते हुए कहा है कि उनके लिए मौत जरूरी है।

उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें गोली मार कर मार देने के लिए पाकिस्तान सरकार को अधिकृत कर दें। इन कैदियों का मानना है कि अगर वे रिहा भी किए तो पुनर्वास के लिए उनके पास कोई जगह नहीं है।

पत्र में जेल में बंद 17 पुरुषों और 4 महिलाओं का उल्लेख किया गया है जो लगभग पागल हो चुके हैं। उन्हें तो उनके नाम तक याद नहीं हैं। पत्र में लिखा है जो भारतीय कैदी मौत मांग कर रहे हैं, उन्हें आशंका है कि उनका हश्र भी वैसा ही होने वाला है।

खन्ना ने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय दूतावास और दोनों देशों का संयुक्त न्यायिक आयोग इस मामले में कुछ भी नहीं कर रहा है।

सांसद ने कहा कि वह इस मुद्दे को सरकार की जानकारी में लाने के लिए भारत के विदेश मंत्री को पत्र की प्रति भेज रहे हैं। वह इस पत्र के मुद्दे को राज्यसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें