फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद पाकिस्तान जाने वाले चौथे पीएम हैं मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाले नरेंद्र मोदी चौथे प्रधानमंत्री हैं। 11 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान जाने वाले अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री थे। इससे पहले छह दशक के अधिक समय में सिर्फ तीन प्रधानमंत्रियों ने ही पाकिस्तान का दौरा किया था।
विज्ञापन


सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू आजादी के छह साल बाद 1953 में पाकिस्तान की यात्रा की थी। 1960 में वह दोबारा सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर करने पाकिस्तान गए थे।

नेहरू के पोते राजीव गांधी भी दिसंबर 1988 और जुलाई 1989 में दो बार पाकिस्तान गए। अपनी पहली पाकिस्तान यात्रा पर राजीव गांधी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के साथ एक दूसरे के परमाणु सामग्री और प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं करने संबंधी महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोदी ने स्वीकार किया है सार्क का न्योता

राजीव गांधी की तर्ज पर प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी ने भी दो बार पाकिस्तान की यात्रा की। फरवरी 1999 में पहली यात्रा के बाद ही करगिल युद्ध हुआ। दूसरी बार वाजपेयी जनवरी 2004 में 12वें सार्क सम्मेलन में शामिल होने पाकिस्तान गए थे।

यह आश्चर्य जनक संयोग है कि मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जिस दिन बातचीत कर रहे हैं उस दिन वाजपेयी 91 साल के हो रहे हैं।

भाजपा के वयोवृद्ध नेता वाजपेयी के दौरे ने समग्र वार्ता प्रक्रिया को बढ़ावा दिया था। उस समय तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने यह आश्वासन दिया था कि पाकिस्तान नियंत्रण वाले क्षेत्र का प्रयोग आतंकवाद को समर्थन देने के लिए नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में अगले सार्क सम्मेलन के लिए पाकिस्तान का न्योता स्वीकार किया था। व्यापक रूप से यह उम्मीद थी कि मोदी सितंबर २०१६ में पाकिस्तान की यात्रा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें