फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना के जवानों पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत का जंगी जहाज आईएनएस सह्याद्री सद्भावना यात्रा पर दक्षिण कोरिया गया था। इसका उद्देश्य था दोनों देशों की सैन्य ताकतों को साथ लाना, लेकिन यात्रा के दौरान कुछ ऐसी घटना घट गई है, जिसके चलते भारतीय नेवी के दो नौसैनिक विवादों में घिर गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, इन दोनों नौसैनिकों पर वहां की एक स्थानीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह घटना 23 अक्टूबर की रात को घटी है। जब इंचिओन पुलिस ने महिला की शिकायत पर छानबीन करनी शुरू की, तो सियोल के भारतीय दूतावास में भी तनाव का माहौल बना गया।

यह तनाव कैप्टन कुणाल सिंह राजकुमार के जंगी जहाज पर भी देखने को मिला। हालांकि, इस छानबीन को लेकर सभी अधिकारियों ने सहयोग किया, लेकिन उन्हें डर था कि इससे इस सद्भावना यात्रा पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगनी पड़ी महिला से माफी

मामला 25 अक्टूबर को तब शांत हुआ, जब भारतीय दूतावास और जंगी जहाज की तरफ से शिकायत करने वाली महिला और उसके परिवार से माफी मांगी गई और आग्रह किया गया कि इस सद्भावना यात्रा को आगे बढ़ने दिया जाए।

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। नौसेना की तरफ से जारी एक बयान में इस घटना को 'खेदजनक' कहा गया है।

बयान में यह भी कहा है कि न तो भारतीय नौसेना इस तरह की हरकत को बर्दाश्त करेगी और न ही भारतीय सरकार। भारतीय दूतावास के तनाव का मुख्य कारण यह है कि इस घटना से सद्भावना यात्रा को नुकसान पहुंच सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें