कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उद्धरित करते हुए कहा था कि 'मैं सदन में मौजूद सभी दलों को अहम बिल पास कराने में मदद का न्योता देता हूं। ये बिल लोगों के लिए है, ये बिल लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने के लिए है।
पीएम मोदी के इस कथन पर कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल @INCIndia से ट्वीट किया है कि मोदी जी अच्छा होता ये ज्ञान आप अपने लोगों को पहले ही दे देते।
ट्वीट में 2012 सितंबर में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बयान भी लिखा गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि 'संसद न चलने देना लोकतंत्र का ही हिस्सा है जैसे दूसरे होते हैं।'
गौरतलब है कि मंगलवार को लोकसभा में पीएम मोदी ,राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को उद्धरित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।
यहां पढ़ें ट्वीट-
Modi ji it would have been better if you had given the same advice to your own leaders a few years ago. pic.twitter.com/5SpdNFDgCU— INC India (@INCIndia) March 3, 2016