गजल गायक गुलाम अली के कार्यक्रम रद्द होने का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है। बीती रात बॉलीवुड गायक अभिजीत ने लगातार कई ट्वीट किए और गुलाम अली के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।
अभिजीत ने अपने ट्वीटर एकाउंट @abhijeetsinger पर लिखा कि 'गुलाम अली का शो रद्द,कितनी बार भगाया लेकिन इन बेशर्मों के कोई आत्मसम्मान नहीं है।
#GhulamGigCancelled kitni baar bhagaya bt these shameless hv no self respect no work except terrorism bt we feed them along wd prestitutes— abhijeet (@abhijeetsinger) October 8, 2015
इनके पास सिर्फ आतंकवाद है, लेकिन हम प्रेस्टिट्यूट्स की तरह उन्हें भी पाल रहे हैं।'उन्होंने फिर लिखा कि 'आ जाओ इनकी तो बीप को बीप हैं, हमारे राजनैतिक दल सिर्फ भौकते हैं'।
Aa jao .. Inki ..to..beep. Ko ..beep Hain.. Humari political parties sirf bhokti hain https://t.co/Eo16ggGsv9— abhijeet (@abhijeetsinger) October 8, 2015
प्रेस्टिट्यूटस की वजह से आते हैं
जब उनके ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं तो उन्होंने @farhankhan203 के ट्वीट को कोट रिट्वीट करते हुए लिखा 'चुप हो जाओ, शादी के कव्वालों को हमने सर पर चढ़ाया'।
Shut up.. Shaadi ke qwalon ko humne sar pe chadhaya ..wait jis din tum hawala singers ko asli padegi .. My foot https://t.co/tZkpQ2sdEg— abhijeet (@abhijeetsinger) October 8, 2015
इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट को टैग करते हुए लिखा कि 'ये कव्वाल अपनी योग्यता पर नहीं आते बल्कि पाकिस्तानी दलाल और प्रेस्टिट्यूटस की वजह से आते हैं।'
These qawwals don't come here on their marit but due to paki Dalals #prestitute and @MaheshNBhatt— abhijeet (@abhijeetsinger) October 8, 2015
फिर किया ट्वीट
उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर यह भी लिखा कि 'तथाकथित हिन्दु राजनैतिक दल केवल माइलेज के लिए चिल्लाती हैं, लेकिन किसी ने भी इन डेंगू कलाकारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की'।
So called Hindu political parties jst shout 4 mileage bt never tk action agnst these Dengu Artists from terrorist country— abhijeet (@abhijeetsinger) October 8, 2015
गुरुवार रात कई ट्वीट करने के बाद आज सुबह भी अभिजीत ने फिर से ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'राष्ट्र औ देशभक्ति नंबर वन है, गाना बजाना उसके बाद। भारतीय मीडिया और यहां के राजनैतिक दल बेशर्म हैं।'
Nation and patriotism 1st .. Gana bajana later, #Shameless anti national Indian Media and politicians ..— abhijeet (@abhijeetsinger) October 9, 2015