सीरिया में मारे गए आईएसआईएस आतंकी की शिनाख्त सुल्तान अब्दुल कादिर अरमार नाम से कर ली गई है। 39 वर्षीय यह युवक कर्नाटक के भटकल जिले का रहने वाला है और वह आईएसआईएस जिहादी बनने के लिए सीरिया गया था।
भारतीय जिहादी ग्रुप अंसर अल तौहीद फि'बिलाद अल हिंद ने गुरुवार को बताया कि अरमार की सीरिया-तुर्की की सीमा पर कोबान क्षेत्र में लड़ाई लड़ते हुए 6 मार्च को मौत हो गई।
गौरतलब है कि पिछले साल ही अरमार के संदिग्ध आतंकी होने की खबर आई थी। वह कट्टर जिहादी ग्रुप की तरफ से जारी काफी सारे प्रोपोगेंडा वीडियों में दिखाई दिया था। संगठन ने इस भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में लगे कैंप में आने के लिए निमंत्रण दिया था।
गौरतलब है कि 7 दिसंबर 1975 को जन्मे अरमार का बचपन भटकल के नवायथ कालोनी में बीता था। वह शब्बीर हुसैन अरमार का बेटा था जिनका एक छोटा सा बिजनेस था।