शिक्षा को लेकर हमारे यहां के संस्थान कितने सक्षम हैं, इसका अंदाजा वैश्विक स्तर पर जारी यूनिवर्सिटी की लिस्ट को देखने लग जाता है। दुनिया के शीर्ष 200 यूनिवर्सिटी में भारत का एक भी संस्थान नहीं है।
अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इस लिस्ट में पहले पायदान पर काबिज है। क्यूकूअरैली सायमंड्स (क्यूएस) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इंडियन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-बांबे को 222वां, आईआईटी-दिल्ली को 235, आईआईटी-कानपुर को 300, आईआईटी-मद्रास को 322 और आईआईटी-खड़गपुर को 324वां स्थान मिला है। हालांकि इस लिस्ट में भारतीय संस्थानों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो गई है।
700 शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट में अन्य भारतीय संस्थानों की रैंकिंग 400 से नीचे है। इसमें शामिल अन्य संस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, आईआईटी-रुड़की, आईआईटी-गुवाहाटी, यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे भी हैं।
शीर्ष 200 संस्थानों में 31 देशों का प्रतिनिधित्व है, जिसमें से सबसे ज्यादा संस्थान अमेरिका (51) के हैं। इसके बाद ब्रिटेन (29), जर्मनी (13), नीदरलैंड (11), कनाडा (10), जापान (10) और ऑस्ट्रेलिया (8) का नंबर है।