फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई के शक में भारतीय ने पत्नी को काट डाला

Sun, 11 Jan 2015 09:14 AM IST
एजेंसी/मेलबर्न
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का शक होने पर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार को परमिंदर सिंह (29) ने पत्नी निकिता चावला (29) को चाकू गोदकर मारा।
विज्ञापन


इसके बाद खुद पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और खून करने का मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत में सुनवाई के दौरान सिंह ने बताया कि उसने निकिता का मोबाइल चेक किया, तो उसे उसके बेवफा होने का शक हुआ।

अदालत में बताया गया कि पूर्व में सिंह का मानसिक इलाज भी चल रहा था। हालांकि सिंह ने अपने लिए जमानत की मांग भी नहीं की है। अब अगली सुनवाई एक मई को होगी। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें