फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतालवी नौसैनिकों को क्रिसमस पर घर जाने की अनुमति

Fri, 21 Dec 2012 01:28 AM IST
कोच्चि/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में पकड़े गए इटली नौसेना के दो अधिकारी स्वदेश लौटकर अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मना सकेंगे।
विज्ञापन


केरल हाई कोर्ट ने इन दोनों को दो हफ्ते के लिए इटली जाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कुछ सख्त नियमों और छह करोड़ की बैंक गारंटी के आधार पर उन्हें यह अनुमति दी है।

नौसैनिक लातोरे मासीमिलियानो और साल्वातोरे गिरानो की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पी भवदासन ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इतालवी राजदूत और इतालवी महावाणिज्य के शपथ पत्र को स्वीकार करती है, तो उन्हें यात्रा दस्तावेज जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में जमानत की शर्तों को बदला भी जा सकता है। इस साल 19 फरवरी को दोनों नौसैनिकों को दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा है कि वह दो हफ्तों के लिए इटली जा सकते हैं, लेकिन उन्हें 10 जनवरी, 2013 को दोपहर 3 बजे से पहले भारत लौटना होगा। उन्हें बिना शर्त शपथपत्र जमा कराने के बाद पासपोर्ट सौंपे गए हैं, जिन्हें 10 जनवरी तक उन्हें फिर से जमा कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें