फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेना को मिले चीनियों को करारा जवाब देने का आदेश'

Fri, 03 May 2013 01:39 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर सपा के तीखे तेवर कायम हैं।
विज्ञापन


लोकसभा में इस मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने के बाद सपा ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में भी यूपीए सरकार पर हमला बोला।

सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने देश की प्रतिष्ठा को पुन: बहाल करने के लिए सेना के माध्यम से चीन को करारा जवाब देने की मांग की।

वहीं, इस मुद्दे पर यूपीए सरकार को कायर और डरपोक कहकर तीखा हमला बोलने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री से संसद भवन स्थित उनके कक्ष में आधे घंटे की इस मुलाकात पर सपा प्रमुख ने किसी टिप्पणी से इंकार कर दिया।

हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया कि चीनी घुसपैठ का मामला भविष्य में भी संसद और संसद के बाद जोर शोर से उठता रहेगा। इस घोषणा के संकेत साफ हैं कि प्रधानमंत्री घुसपैठ के मामले में मुलायम को संतुष्ट नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


इसी मुद्दे पर राज्यसभा में सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कठोर जवाबी कार्रवाई न करने से दुनिया भर में भारत की बदनामी हो रही है। देश की प्रतिष्ठा को पुन: बहाल करने के लिए उन्होंने सेना के माध्यम से चीन को करारा जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि भारत की तमाम कूटनीतिक कोशिशें चीनी हठ के सामने बेकार साबित हुई हैं। ऐसे में अब सेना को घुसपैठियों को खदेड़ने का आदेश दिया जाना चाहिए। उन्होंने तनातनी के बीच विदेश मंत्री के चीन दौरे पर भी सवालिया निशान लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें