फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: ऐसा दिखता है अब दाऊद इब्राहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाज शरीफ समेत पाकिस्तान के आला हुक्काम लगातार ये कहते रहे हैं कि मुंबई बम धमाकों का गुनाहगार दाऊद इब्राहिम उनके मुल्क में नहीं छिपा है, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने दाऊद के पाकिस्तान में रहने के पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं।
विज्ञापन


भारतीय सुरक्षा एजेंसियां की मुस्तैदी से न केवल पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसियां घबरा गई हैं, बल्कि पाकिस्तान सरकार भी सकते में है और सोमवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत में अड़ंगा डालने में जुटी हुई है।

भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अगर सोमवार को बातचीत की मेज पर मिलते हैं तो भारत उन्हें ये सबूत देकर दाऊद को सौंपने की मांग कर सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के समक्ष ये मुद्दा उठाएंगे कि दाऊद इब्राहिम, जिसे अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी आतंकी मान चुकी हैं, पाकिस्तान उसे कैसे शरण दिए हुए है?
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दाऊद इब्राहिम 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का दोषी है। उन धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी। मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी गई थी।

(साभार: दाऊद इब्राहिम की ताजा तस्वीर हिंदुस्तान टाइम्स ने प्रकाशित की है।)

बीवी बच्‍चों के सा‌‌थ करांची में रह रहा है दाऊद

दाऊद इब्राहिम के ‌खिलाफ इंटरपोल भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है और उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी का वारंट है। 1993 बम धमाकों के कई और दोषी भी पाकिस्तान में छिप कर रह रहे हैं, भारत इन्हें सौंपने की मांग भी पाकिस्तान से कर सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से बताया है कि दाऊद अपने परिवार के साथ पाकिस्‍तानी शहर करांची के क्लिफ्टन इलाके में रह रहा है। उसके परिवार में उसकी बीवी मेहजबीन शेख, बेटा मोइन नवाज, बेटी माहरुख, मेहरीन और माजिया हैं।

बेटे मोइन की शादी सानिया से हुई है, बेटी माहरुख की जुनैद से। जुनैद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद का बेटा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के पास अप्रैल, 2015 का एक टेलीफोन बिल है, जो दाऊद की बीवी मेहजबीन के नाम से है। बिल पर दाऊद के घर का पता  D-13, ब्लॉक-4, करांची डेवलपमेंट अथॉरिटी, शेड्यूल-5, क्लिफ्टन दर्ज है। बिल पर दाऊद का फोन नंबर +92213587** दर्ज है।

दाऊद के पास तीन पासपोर्ट हैं और उसके दो और रिहायशी पते हैं। ये 6A, खायबान तंजीम, फेज 5, ‌डिफेंस हाउसिंग एरिया और मोइन पैलेस, सेकंड फ्लूर, अब्दुलाह शाह गाजी दरगाह के पास, क्लिफ्टन हैं।
विज्ञापन

दाऊद के गुर्गे भी पाकिस्तान में उसी के साथ

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के पास दाऊद की पाकिस्तानी पासपोर्ट पर लगी तस्वीर भी है। उस तस्वीर से ये जाहिर हो रहा है कि वह मूंछे नहीं रखता और बूढ़ा हो चुका है। 59 साल के दाऊद ने चेहरे की किसी भी तरह की सर्जरी नहीं कराई है।

सुरक्षा एजेंसियों के पास ऐसे दस्तावेज भी हैं, जिनसे पता चलता है कि दाऊद के परिवार के सदस्य करांची से दुबई आते-जाते रहते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के सबूत नहीं हैं कि दाऊद पाकिस्तान के भीतर कहीं आता-जाता है या नहीं? जबकि दाऊद की बीवी मेहजबीन और बेटी माजिया ने इसी साल चार जनवरी को करांची से दुबई का सफर किया था। वे इमिरेट्स की फ्लाइट से दुबई गई थीं।

वे दोनों 11 जनवरी को इमिरेट्स की फ्लाइट से माहरुख और जुनैद के साथ वापस लौटीं। दाऊद की बीवी 19 फरवरी को एक बार फिर दुबई गई थी और 26 फरवरी को करांची लौटी।

भारतीय सुरक्षा एजेसिंयो ने ये सबूत भी जुटा लिए हैं ‌कि दाऊद के गुर्गे जबीर सादिक, जावेद चोटानी, मुंबई बम धमाकों का एक अन्य दोषी जावेद पटेल उर्फ चिकना भी पाकिस्तान में रह रहे हैं और दुबई आते-जाते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें