फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाउद टेपः भारत में तेज हुई 'डॉन' दाउद के पकड़ने की मांग

Sun, 28 Dec 2014 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में सुमार दाउद इब्राहीम के पाकिस्तान के करांची में छुपे होने की बात सामने से अब पाकिस्तान पर दाउद को सौंपने दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, दाउद के पाकिस्तान के शहर कराची से दुबई बात करने का टेप सामने आने से दाउद का पाकिस्तान में छुपे होने की बात पुख्ता हो गई है। इस टेप से भारत में दाउद को पकड़कर लाने की मांग भी तेज हो गई है।

वहीं दाउद मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से कहा कि कुछ दिन इंतजार कीजिए सरकार की ओर से जरूरी कार्रवाई की जा रही है। जबकि इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यमंत्री किरन रिजजू ने कहा कि इस मामले पर सरकार का बहुत ही साफ रुख है। भारत सरकार कई सालों से लगातार पाकिस्तान से कहती आ रही है कि दाउद कराची में ही छुपा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दाउद 1993 में मुंबई में हुए सीरियल धमाकों का मास्टरमाइंड आरोपी। ऐसा माना जाता है कि इन धमाकों का सबसे बड़ा मास्टर माइंड दाउद ही था।
विज्ञापन

टेप में क्या बात कर रहा था दाउद?

दाउद का दुबई के व्यापारियों से बात‌ करने का जो टेप सामने आया था उसमें दाउद पाकिस्तान के एक बड़े उद्योगपति‌ के बेटे और दुबई में रियल स्टेट का काम कर रहे यासिरa से बात कर रहा था।

दाउद यासिर से कह रहा है कि उसके पास पाकिस्तान में कई सौ करोड़ की बेनामी सम्पत्ति है जिसे वह बेचना चाहता है। इतना ही नहीं दाउद पाकिस्तान में अपने रुतबे को बयान करते हुए कह रहा है कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से कम हैसियत नहीं रखता।

इसके अलावा दाउद को यह कहते भी सुना गया है कि पाकिस्तान में वहां का जज और न्यायालय वही है। लेकिन अब देखना यह है कि इस टेप पाकिस्तान के रवैये पर क्या असर पड़ता है और दाउद की मौजूदगी को लेकर कितनी गंभीरता दिखाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें