फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लागू होंगे भारत पाक के बीच नए वीजा नियम

Wed, 07 Nov 2012 10:37 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पाक क्रिकेट सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच वीजा नियमों में बदलाव को लागू करने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


दोनों देशों के आम लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के मकसद से बने नए वीजा नियमों को शुरू करने के लिए पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक इसी महीने की 22-23 तारीख को भारत का दौरा करेंगे। मलिक ने इस बात के संकेत बुधवार को रोम में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात के दौरान दिए।

छोटे व्यापारियों और आम लोगों को सुविधा देने के मकसद से अल्पकालीन वीजा को सुगम बनाने के लिए पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने पाकिस्तान के साथ करार किया था। इसके तहत व्यवसायियों, सैलानियों, उम्रदराज नागरिकों, श्रद्धालुओं और सिविल सोसायटी के लोगों को बिना परेशानी 45 दिनों के भीतर वीजा दिए जाने पर सहमति हो चुकी है।
विज्ञापन


साथ ही तीन शहरों के बजाए पांच शहरों के लिए वीजा दिए जाने पर भी दोनों देश रजामंद हैं। नए वीजा नियमों के मुताबिक साठ साल के ऊपर के बुजुर्ग और बाहर साल से छोटे बच्चों को स्थानीय थानों में रिपोर्ट नहीं करने की छूट दी गई है।
विज्ञापन


दोनों देशों का मानना है कि इन नियमों के लागू हो जाने से आम लोगों के बीच मेल मिलाप बढ़ेगा जो विश्वास बहाली के लिए बड़ा कदम होगा। दोनों देश 25 दिसंबर से शुरू होने वाली भारत पाक क्रिकेट सीरीज से पहले यह नियम लागू करने के इच्छुक हैं।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मलिक की यात्रा के दौरान नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के पाकिस्तान दौरे को लेकर भी बातचीत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें