फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आतंकियों के लिए चाहता है नई लुक आउट नोटिस

Fri, 16 Nov 2012 07:35 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत आतंकियों के लिए लुक आउट नोटिस की अलग श्रेणी चाहता है। इसके लिए उसने इंटरपोल से अनुरोध किया है। नई श्रेणी की यह लुक आउट नोटिस सिर्फ आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं के लिए होगी।   
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले सप्ताह रोम में आयोजित चार दिवसीय 81वीं आमसभा में जांच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इंटरपोल को यह सुझाव दिया था। गौरतलब है कि भारत दाउद इब्राहिम, हाफिज सईद, मौलाना मसूद अजहर, इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची एवं अन्य मोस्ट वांटेड आतंकियों को वापस लाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहा है, लेकिन उसे आज तक सफलता नहीं मिली है। इन आतंकियों की 1993 मुंबई ब्लास्ट, इंडियन एयरलाइन्स प्लेन हाईजैक और 26/11 हमले में भूमिका रही है।  

सूत्रों ने बताया कि आमसभा में अंतरराष्ट्रीय नोटिस सिस्टम पर चर्चा के दौरान भारत ने इस मुद्दे को उठाया। भारतीय अधिकारियों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में लिप्त लोगों के लिए नई श्रेणी की लुक आउट नोटिस की व्यवस्था होनी चाहिए, क्योंकि रेड कॉर्नर नोटिस इसके लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें