फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद अजहर पर लगाम के लिए यूएन पहुंचा भारत

Fri, 26 Feb 2016 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद की घेराबंदी के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र से उसके सरगना मसूद अजहर का नाम प्रतिबंधितों की सूची में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में भारत ने संयुक्त राष्ट्र की कमेटी 1267 से निवेदन किया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में बयान दिया था कि 'मैं पूर्व में ही यह पुष्टि कर चुका हूं कि हम जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का नाम प्रतिबंधितों की सूची में शामिल करनवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की 1267 कमेटी से मांग करेंगे। यह अजीब विसंगति है कि उसके संगठन का नाम संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल है लेकिन उसके मुखिया का नहीं।'

हमने इस संबंध में पूर्व में ही अलकायदा, तालीबान और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े संगठनों की सूची 1269 कमेटी को सौंप दिए थे। ऐसे में अब कुछ भी इस संबंध में खुलासा करने के लिए नहीं रह गया है। पूर्व में मसूद अजहर का नाम प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल करवाने का भारत का प्रयास चीन के अवरोध के कारण विफल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें