फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में भुखमरी घटने की दर चीन, पाक से धीमी

Fri, 12 Oct 2012 09:06 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में कई कड़े आर्थिक सुधारों वाले कदम उठाने के बावजूद भारत में भुखमरी घटने की दर पड़ोसी देशों चीन, श्रीलंका और पाकिस्तान से धीमी है। अमेरिका की इंटरनेशनल फूड पॉलिसी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईएफपीआरआई) द्वारा जारी 2012 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में यह खुलासा किया गया है।
विज्ञापन


जीएचआई में भारत कुल 79 देशों में से 65वें स्थान पर है। इस इंडेक्स में चीन दूसरे, श्रीलंका 37वें और पाकिस्तान 57वें पायदान पर है। भारत में जीएचआई में यह ठहराव ऐसे समय आया जब देश में प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय 1460 के मुकाबले करीब दोगुनी 2850 रुपये हो गई।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि करीब छह सालों से भारत बाल कुपोषण के मामलों की निगरानी करने में असफल रहा है। हालांकि बाल कुपोषण के खिलाफ हुई हालिया प्रगति को भी 2012 जीएचआई में जगह नहीं मिल सकी है। मगर इसके बावजूद इस मामले में भारत का ट्रैक रिकॉर्ड निराश ही करता है। वर्ष 2012 का हंगर इंडेक्स आईएफपीआरआई, कंर्सन वर्ल्डवाइड और वेल्टहंगरइल्फ द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है। इसमें दुनियाभर में भुखमरी की मौजूदा दर की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें