सोशल मीडिया वेबसाइट पर भारत-बांग्लादेश का मैच पूरी तरह से हिट हो गया है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर टॉप 10 ट्रेंडस में से 9 ट्रेंडस मैच से संबंधित है।
टॉप टेन ट्रेंडस में #INDvsBAN, #rohitsharma, Rubel, #TeamSuper, #RunMoreIndia, Aleem Dar,Mortaza,India 302,Target 303 शामिल रहे।
इससे पहले कोहली भी टॉप टेन में ट्रेंड कर रहा था। पर रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के बाद यह ट्रेंड टॉप टेन में चला गया।
#INDvsBAN ट्रेंडस में भारत-बांग्लादेश के मैच से संबंधित दोनों देशों के समर्थकों ने जमकर ट्वीट किए।
अंपायर अलीम दायर को सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के समर्थकों ने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की। अंपायर अलीम दायर ने उस बॉल को नो करार दे दिया था जिस बॉल पर रोहित शर्मा कैच आउट हो गए थे।
खबर लिखते समय ट्विटर पर #SirJadeja की 10 गेंद पर 23 रन की खेली गई पारी को भी काफी दाद मिल रही है।
रूबल को लेकर भी काफी ज्यादा ट्विट किए हैं। उनके बॉलिंग के साथ-साथ कोहली को आउट करने के बाद उनकी तरफ से की गई स्लेजिंग को भी खूब चर्चा मिल रही है।