फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोवा के डिप्टी सीएम बोले, हिंदू राष्ट्र है भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा लग रहा है जैसे गोवा के मंत्रियों के बीच विवादित बयान देने की होड़ सी मची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने से संबंधित बयान को अभी एक ही दिन हुआ है कि शुक्रवार को राज्य के डिप्टी सीएम फ्रांसिस डिसूजा ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि भारत तो पहले से ही हिंदू राष्ट्र है और हमेशा रहेगा।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता डिसूजा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। इससे पहले गोवा सरकार में मंत्री दीपक धावलिकर ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मोदी के नेतृत्व में भारत हिंदू राष्ट्र बनकर उभरेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस को भाजपा पर तीखा हमला

वहीं डिसूजा ने धावलिकर का बचाव करते हुए कहा कि ‘उनके बयान को गलत समझा गया असल में भारत एक हिंदू देश है, यह हिंदुस्तान है और सभी हिंदुस्तानी हिंदू हैं, जिसमें मैं भी हूं- एक ईसाई हिंदू। इसलिए भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने की जरूरत ही नहीं है।

इस बीच धावलिकर के बयान पर कांग्रेस ने तीखा हमला करते हुए शुक्रवार को विधानसभा में स्पष्टीकरण की मांग की लेकिन स्पीकर ने इसे मानने से इनकार कर दिया जिसके बाद नाराज कांग्रेसी नेताओं ने सदन से वाक आउट किया।

बाद में विपक्षी दल के नेता प्रतापसिंह राणे ने कहा कि संविधान में भारत को एक धर्मनिरपेक्ष देश माना गया है और धावलिकर ने विवादित बयान देकर संविधान का उल्लंघन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें