फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का दावा, 'सरकार पर 1 पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कैग ने कहा कि कोयला की नीलामी न होने से एक लाख 86 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ लेकिन जब हमारी सरकार ने उसकी नीलामी करवाई तो इस पैसा उसका दोगुना निकला और सरकार के खाते में तीन लाख करोड़ रुपए आए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कोयला नीलामी की तर्ज पर जब सरकार ने एफएम रेडियो की नीलामी की बात कही तो कई लोगों ने इसका यह कहते हुए विरोध किया कि इसमें मुनाफा नहीं होता। लेकिन सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला और इसकी निलामी जारी है और इसमें अबतक सरकार के खाते में एक हजार करोड़ रुपये आए हैं।

मोदी ने की अपनी योजनाओं की तारीफ

लाल किले प्राचीर से दूसरी बार भाषण दे रहे प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन योजना की विस्तार से चर्चा की। पिछले दिनों लागू बीमा योजनाओं की जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 100 द‌िनों में 10 करोड़ लोगों ने बीमा योजना का लाभ लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार लाल किले से मैंने शौचालय की बात की थी। उस समय कई लोगों ने कहा कि यह कैसा प्रधानमंत्री हैं, जो लाल किले से शौचालय और सफाई की बात कर रहा है। लेकिन कई सर्वे में ये साबित हो गया कि स्वच्छता अभियान का असर पड़ा। देशभर में लोगों ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा है हमने अपने अभियान में 7 लोगों को जोड़ने का काम किया जिससे तेजी से लोग एक-दूसरे जुड़ते गए। इसका असर यह हुआ की देश के सभी नागरिकों ने इसमें हिस्सा लिया, वह चाहे बॉलीवुड का कलाकार हो, नेता हो, बैंककर्मी हो, उद्योगपति हो या फिर आम आदमी। इन सब ने भी इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया और लगातार दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की डेढ़ सौवां जन्म दिवस मनाया जाना है, हमें उस समय तक भारत को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने ने कहा कि स्कूलों में शौचालय बनाने के अभियान में भी सफलता मिली है।

मोदी ने लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराया

लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीले रंग का कुर्ता और केसरिया साफा बांधा रखा था जबकि पिछली बार उन्होंने लाल साफा, अपना मनपंसद आधी बांह का कुर्ता और नेहरू जैकेट पहना ‌था।

लाल किले के प्राचीर मोदी ने देश की जनता को दूसरी बार संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की जनता के सामने कई अन्य बातें भी रखीं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर की। उन्होंने कहा‌ कि भारत टीम इंडिया के रूप में काम कर रहा है और यहां के जन-जन में सरलता भी है और भारत के कोने-कोने में एकता भी। यही हमारी पूंजी है।

मोदी ने कहा कि देश का कोई भी गरीबी गरीबी में गुजारा नहीं करना चाहता है। वह भी गरीबी से लड़ना चहता है। शासन व्यवस्‍था की सफलता इस बात में है वह गरीबों की कल्याण में कितनी उपयोगी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास के जरिए हमें जातिवाद और संप्रदायवाद के अभिशाप को समाप्त करना होगा।

लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता समारोह में सभी केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने दूसरी बार फहराया तिरंगा

समारोह स्थल पर करीब छह हजार पुलिसकर्मियों के अलावा अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किए गए थे। शुक्रवार दोपहर से ही लाल किले के आसपास के इलाकों को भी सील कर दिया गया था। इसके अलावा शुक्रवार रात को दिल्ली के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए, जहां पर कड़ा चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने लालकिले के आसपास स्थित इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार शाम से ही लालकिले के पास स्थित सभी मार्केटों को बंद करवा दिया गया। ऊंची इमारतों पर अत्याधुनिक हथियार से लैस दिल्ली पुलिस के करीब दो सौ कमांडों को तैनात किए गए थे।

सुरक्षा एजेंस‌ियों ने जारी किया था एलर्ट

लालकिले के अंदर और बाहर व आस पास के इलाके में दो सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कंट्रोल रूम में 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात थे जो लालकिला के आस पास आने वाले लोगों पर तीसरी आंख से नजर रख रहे हुए थे।

सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास से लेकर लालकिले तक के रूट की सुरक्षा के लिहाज से कई बार रिहर्सल की गई थी। लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते बसों के रूट भी डायवर्ट कर दिए गए थे। इसके अलावा कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद था।

हाल ही में पंजाब के गुरुदासपुर और जम्‍मू के उधपुर में हुए आतंकी हमलों के कारण सुरक्षा एजेंसियां अधिक सतर्क हैं।

टीम इंडिया बढ़ रही है आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की 68वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश टीम इंडिया के तर्ज पर काम कर रहा है। देशवासियों ने साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। हमारे इस पहल की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि टीम इंडिया के 125 करोड़ सदस्यों को पारदर्शिता की जरुरत है जो हमारी सरकार देगी। उन्होंने देश के किसानों के बारे में बात करते हुए कहा कि हमें कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जरुरत है। हमारा उद्देश्य होना चाहिए की हम जल की बचत करें, ऊर्जा की बचत करें और उर्वरक की बचत करें।

किसान और जवान का बराबर महत्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के बाद देश के जवानों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश में जितना महत्व किसानों का है उतना ही महत्व जवानों का भी है। मोदी ने वन रैंक वन पेंशन की मुद्दे पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि सरकार संबंधित संस्थाओं से लगातार बात कर रही है और जल्द ही इस बारे में कोई घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस मुद्दे पर काफी गंभीर है और इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। मोदी ने कहा 'मैं तिरंगे की छत्रछाया' के नीचे खड़ा होकर यह विश्वास दिलाता हूं जल्द ही इसके बारे घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने और हमारी सरकार ने भी इस मुद्दे पर वादा किया लेकिन उसे निभा नहीं पाए। मैं एक बार फिर वादा करता हूं की हम अपना वादा पूरा करेंगे।
विज्ञापन

हर गांव में पहुंचेगी बिजली

मोदी ने लाल किले के प्राचीर से कोई किसी नई योजना की घोषणा तो नहीं की लेकिन अपने पुराने कामों को जल्द से जल्द पूरा पर जोर दिया। उन्होंने देशभर में 24 घंटे बिजली देने के अपने वादे पर जोर दिया।

पीएम ने कहा कि देश के आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी अबतक 18,500 ऐसे गांव हैं जहां बिजली नहीं पहुंची है। हम कोशिश करेंगे की अगले एक हजार दिनों में इन गांवों में बिजली पहुंचा दी जाए। देश के हर गांव मे बिजली पहुंचाना बेहद जरुरी है क्योंकि विकास का रास्ता भी इसी से होकर जाता है।

उन्होंने की बिना देश के गरीब नौजवानों को उनके रिजल्ट के आधार पर नौकरी नहीं मिलती बल्कि इंटरव्यू के आधार पर मिलती है। इसे बदलने की जरुरत है क्योंकि गरीब नौजवान को छोटे पदों पर काम करने के लिए इंटरव्यू देने की कोई जरुरत नही है। सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें