फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फीसदी बढ़ेगा केंद्रीय कर्मियों का डीए!

Mon, 01 Sep 2014 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सौ फीसदी से बढ़ाकर 107 फीसदी कर सकती है। इससे करीब तीस लाख कर्मचारियों और लाखों पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय 1 जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में सात फीसदी इजाफे का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में पेश कर सकता है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 107 फीसदी हो जाएगा।

महंगाई भत्ता बढ़ने से पेंशनभोगियों को भी लाभ होगा। दरअसल श्रम मंत्रालय ने औद्योगिक कर्मचारियों के लिए महंगाई का जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक 1 जुलाई 2013 से 30 जून 2014 के बीच महंगाई दर 7.25 फीसदी रही है।
विज्ञापन


इस लिहाज से केंद्र सरकार अपने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को सात फीसदी बढ़ाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले यूपीए सरकार ने महंगाई भत्ता में दस फीसदी की बढ़ोतरी की थी। 1 जनवरी 2014 से महंगाई भत्ता 90 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी किया गया था। हालांकि  केंद्रीय कर्मचारी संगठन इस इजाफे से संतुष्ट नहीं है। उनकी ओर से लंबे समय से मूल वेतन में महंगाई भत्ते को जोड़ने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन पिछली सरकार ने ऐसा नहीं किया। और अब नई सरकार का ध्यान भी इस ओर नहीं है। अगर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ दिया जाए तो मूल वेतन के आधार पर मिलने वाले भत्ते और वेतन में इजाफा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें