ऑस्ट्रेलियन ग्रींस प्लांट ने भारत के बड़े बड़े करोबारी गौतम अडाणी के स्वामित्व वाले क्वींसलैंड स्थित 1.6 करोड़ के कोयला प्रोजेक्ट को लेकर सीनेट को जांच के लिए एक नोटिस जारी किया है।
ऑस्ट्रेलिया ग्रींस की सीनेटर लॉरिसा वॉटर ने कहा कि मीडिया में हुए हालिया खुलासों से अडाणी के स्वामित्व वाली एबॉट प्वांट कोल टर्मिनल और कारमाइकल खदान परियोजनाओं में पारदर्शिता की कमी की बात सामने आई है। साथ ही इन पर कर चुकाने में टालमटोल का आरोप भी लगा है।
उन्होंने बताया कि ग्रींस ने हमें तत्काल जांच के लिए कहा है। हम ग्रेट बैरियर रीफ से करोड़ों टन कोयले का निर्यात करने के लिए स्थापित ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कोयला खदान और बंदरगाह से बातचीत कर रहे हैं।